
आष्टा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे ने आष्टा विधानसभा के आष्टा ग्रामीण मंडल में ग्राम मुगली में चौपाल लगाकर चाय पर चर्चा की। आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत के अध्यक्ष इंजीनियर गोपाल सिंह भी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंजीनियर गोपाल सिंह ने मध्यप्रदेश सरकार की जन हितैषी योजनाओं के बारे में नागरिकों को विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक रघुनाथसिंह मालवीय, जिला महामंत्री धारा सिंह पटेल, कार्यक्रम के प्रभारी राजेश शिरोडकर, ग्रामीण भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुनील परमार, सेवालाल सोलंकी भी उपस्तिथ रहे। आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अनूसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सहित मोर्चे के सभी पदाधिकरी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।