
सीहोर। राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान केंद्र आर.ए. के. कृषि महा विद्यालय सीहोर में प्रमुख वैज्ञानिक (मृदा विज्ञान ) के रूप में पदस्थ डॉ.आर.सी. जैन को कॉमनवेल्थ वोकेशनल विश्व विद्यालय किंगडम ऑफ टोंगा के डाकटोरल मॉनिटरिंग बोर्ड आफ कॉमनवेल्थ ने उनके के मृदा विज्ञान और रसायन एवं कृषि अनुसंधान, शिक्षा, एवं प्रचार प्रसार के क्षैत्र में 35 वर्ष के अनुभव , शतत उत्कृष्ट योगदान ,अंतराष्ट्रीय और राष्ट्रीय उपलब्धियों से राष्ट्र एवं समाज को सुशोभित करने के लिए उन्हें ऑनोरिस काजा डॉक्टर आफ साइंस अवार्ड एवं एशिया आइकोनिक अवार्ड सम्मानित होने पर आजादी के अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता की 75 वी वर्ष गांठ पर उन्हें समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, विशेष अतिथि सुदेश राय विधायक सीहोर, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय एवं नगरपालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर ने गरिमामय समारोह में सम्मानित किया गया। वे महाविद्यालयों के येनसे पहिले वैज्ञानिक हैं जो कृषि शिक्षा के क्षेत्र में यह सर्वोच्च सम्मान दिनांक 25 मई 2022 को बैंकॉक (थाईलैंड) प्राप्त कर प्रदेश और राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है। डा जैन की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर राज माता विजया राजे सिंधिया कृषि विश्व विद्यालय के माननीय कुलपति डा एस के राव, विश्व विद्यालय के प्रोफेसर्स साथियों और देश विदेश के प्रख्यात वैज्ञानिक समूह और ईष्ट मित्रों ने उन्हे हर्षित बधाईयां प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Related Articles
-
किसान की बेटी तनीशा राय ने बढ़ाया सीहोर का मान, जीता गोल्ड मैडल -
रसोई में शामिल होकर आ रही ग्रामीणों से भरी टै्रक्टर ट्राली पलटी, 30 घायल -
चक्काजाम की भनक लगते ही चांदबड़ जोड़ पर तैनात हुए 100 पुलिस जवान, तहसीलदार के 7 दिन के आश्वासन पर टला आंदोलन -
नदी किनारे चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने दबिश देकर पकड़े सात जुआरी -
भक्ति भाव से मनाया अन्नकूट महोत्सव, स्वामीनारायण मंदिर और माहेश्वरी भवन में गूंजे भगवान के जयकारे, अर्पित किए गए छप्पन भोग -
40 करोड़ का बकाया… पहले खूब जलाई, अब नहीं कर रहे भरपाई