सीहोेर में जब हुई पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

सीहोेर में जब हुई पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

सीहोर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के हेलीकाप्टर की सीहोर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। सीहोर केे कॉलेज ग्राउंड पर बने हेलीपेड पर उनके हेलीकाप्टर को उतारा गया। इसकेे बाद कमलनाथ कार द्वारा भोपाल के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ हेलीकाप्टर में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह एवं कांग्रेस नेता जेपी अग्रवाल भी साथ थे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ इंदौर मेें एक कार्यक्रम के बाद अपने हेलीकाप्टर से भोपाल के लिए रवाना हुए। इसी बीच मौसम खराब हो गया औैर पायलेट को सीहोर में ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि उनकी इमरजेंसी लैंडिंग से कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। ताबड़तोेड़ पुलिस प्रशासन भी कॉलेज मैदान के लिए रवाना हो गया। हालांकि बाद में पता चला कि खराब मौसम एवं अचानक बारिश के कारण हेलीकाप्टर को सीहोर में उतारना पड़ा। इस दौरान सीहोर के स्थानीय कांग्रेस नेता भी कॉलेज ग्राउंड पहुंच गए औैर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का स्वागत किया। बारिश के बीच कमलनाथ कार द्वारा भोपाल के लिए रवाना हो गए।

Exit mobile version