पति की लंबी उम्र की कामना के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

रातभर चली मंदिरों में पूजा, महिलाओं ने किए भजन-कीर्तन

सीहोर। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सुहागिनी महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। नगर में इस दौरान शिवालयों में महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। रातभर भजन-कीर्तन भी चलते रहे। इससे पहले महिलाओं सज-धजकर 16 श्रृंगार किया एवं पहली पूजा के बाद अपना निर्जला व्रत तोड़ा। सीहोर में चाणक्यपुरी, अवधपुरी, कस्बा सहित अन्य कॉलोनियों में महिलाओं ने शिवालयों, मंदिरों सहित अपने घरों में भी पूजा-अर्चना की। पूजा की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गर्इं थीं। मंदिरों में, घरों में फुलेरा सजाया गया, फूल, फल, बेलपत्र, धतूरा सहित पूजन की अन्य सामग्रियां एकत्रित की गर्इं। इसके बाद मंदिरों में, घरों में ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान ने हरतालिका तीज के व्रत की पूजा कराई गई।

Exit mobile version