पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- विकास देखना है तोे छिंदवाड़ा आएं

आष्टा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ ने एक बार फिर आईना दिखाया है। उन्होंने कहा हैै कि यदि असली विकास देखना है तो छिंदवाड़ा आइए। विकास कैसे होेता है, काम कैसेे होता है ये छिंदवाड़ा में दिखेेगा। पूर्व सीएम कमलनाथ डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती पर आष्टा में आयोजित संविधान बचाओ सभा मेें पहुंचेे थे। आष्टा के कन्नौद रोड स्थित दशहरा मैदान में आयोजित हुई सभा में कमलनाथ ने प्रदेश की भाजपा सरकार कोे आईना दिखाते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 15 माह की सरकार ने काम की शुरूआत ही की थी, लेकिन भाजपा ने जोड़-तोड़ करके सरकार बना ली।
सभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती पर संकल्प लें कि हम संविधान की रक्षा करेंगे। हम अपनी संस्कृति की रक्षा करेंगे। कर्नाटक, तमिलनाडु देखो और अभी हाल ही में पंजाब में खालिस्तान के नारे लग रहे हैं। हमारे सामने आज बहुत बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि शिवराज ने धोखे से सरकार बनाई वे जोड़-तोड़ की राजनीति करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि हमारी सरकार को सौदेबाजी से गिरा दिया गया। मैं भी चाहता तो सौदेबाजी कर लेता, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। हमने 15 महीने की सरकार में किसानों का कर्जा माफ किया तो कौन-सा पाप किया। हमने कहा कि गोशाला बनाएंगे हमने बनाई। हमने 1100 गौशाला बनाई, लेकिन भाजपा की सरकार में उन गौशालाओें कोे जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसके कारण गौवंश को सड़कोें पर रहना पड़ रहा है।
घर-घर शराब दी, अब घोषणाएं करने निकले हैैं शिवराज-
पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इतनेे वर्षों में जमकर भ्रष्टाचार किया है। घर-घर शराब दी, माफिया राज दिया। शिवराज जी आपको कुछ तो शर्म आनी चाहिए। अब फिर आखरी 5 महीने में फिर घोषणाएं करने निकल पड़े हैं। लाडली बहना योजना पर कहा कि 1000 देंगे और पर 12सौ का सिलेंडर दे रहे हैं। पेट्रोल-डीजल महंगा कर दिया। अब जनता को फैसला करना है। प्रदेश में महंगाई हावी है।
विकास देखना है तो छिंदवाड़ा आएं-
कमलनाथ ने कहा कि सीहोर जिला खुद मुख्यमंत्री का गृह जिला है, लेकिन यहां क्या हाल है विकास क्या होता है इसके लिए आप छिंदवाड़ा देखिए। आपको फर्क समझ में आ जाएगा। तस्वीर सामने है। हम सीहोर जिले को एक इतिहास बनाएंगे। सभा को पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, रमेेश सक्सेना, कुणाल चौधरी, मनोज राजानी, शैलेंद्र पटेल आदि कांग्रेस जनों ने भी संबोधित किया। इससे पहले कमलनाथ ने हैलीपेड पर ही पत्रकारों से चर्चा की।
जगह-जगह हुआ स्वागत-सत्कार-
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पहली बार आष्टा नगर पहुंचे। यहां पर उनकी भव्य अगवानी की गई। रास्तेभर कांग्रेसियों ने उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सभा व रैली में पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व विधायक रमेेश सक्सेना, कुणाल चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, मनोज राजानी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार, हरपाल सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष गुलाब भाई ठाकुर, पूर्व नप अध्यक्ष मीना सिंगी, राजीव गुजराती, विनीत सिंगी, कमल पहलवान, नीलम राधेश्याम सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन पहुंचे। इसमें सीहोर के साथ ही देवास सहित अन्य क्षेत्रों से भी कार्यकर्ता शामिल हुए।

Exit mobile version