
रेहटी। रेहटी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगलों में लकड़ी की अवैध कटाई की जा रही है। वन विभाग द्वारा इन अवैध माफियाओें पर कई बार कार्रवाई की गई, लेकिन इसकेे बाद भी इनके हौसले बुलंद हैं। वन विभाग लगातार इन पर कार्रवाई करके इन अवैध माफियाओें केे कब्जेे सेे सागौन की सिल्लियां बरामद कर चुका है, लेकिन इसके बाद भी रात में जंगलों से अवैध सागौैन की सिल्लियां कटकर रेहटी में संचालित आरा मशीनों पर आ रही है।
वन विभाग रेहटी की टीम वनों को बचाने के लिए लगातार कार्रवाई करकेे अवैैध वन माफिया पर अंकुश लगा रही है, लेकिन ये अवैध वन माफिया फिर भी चोरी-छिपे रात में जंगलों से सागौन की अवैध कटाई कर रहा है। जंगलों से लकड़ी काटकर पीछे के रास्तेे रेहटी में संचालित आरा मशीनों पर लाई जाती है। यहां पर इनसे सामान बनाकर बेचा जाता है। इस सामान की सप्लाई कई बड़े शहरोें तक में की जाती है।
कार-मोटरसाइकिल सेे लाई जाती है सिल्लियां-