बेरोजगारों के लिए जरुरी खबर: पुलिस आरक्षक की सीधी, आवेदन 15 सितम्बर से

सीहोर। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पुलिस मुख्यालय गृह विभाग (पुलिस) के अंतर्गत पुलिस आरक्षक के 7500 पदों के लिए आरक्षक संवर्ग की सीधी भर्ती निकली है। जारी विज्ञापन के अनुसार परीक्षा के आवेदन पत्र 15 सितम्बर से 29 सितम्बर तक ऑनलाईन लिये जायेंगे। परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर से प्रदेश के संभावित 11 शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में किया जायेगा।
बता दें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस आरक्षकों की भर्ती संबंधी घोषणा पर अमल शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आगामी सिंहस्थ के मद्देनजर 22 हजार 500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती का निर्णय लिया। उन्होंने कहा था कि ये सभी भर्तियां आगामी 3 साल में कर दी जाएंगी। प्रत्येक वर्ष 7500 भर्तियां का लक्ष्य रखा गया है। पहले वर्ष में की जाने वाली भर्ती कर्मचारी चयन मंडल से और आगामी 2 वर्षों की भर्तियां मप्र पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा की जाएंगी।

Exit mobile version