
सीहोर। अखिल भारतीय कोली समाज शाखा जिला सीहोर एवं राठौर क्षत्रीय समाज के लोगों द्वारा कोली शाक्य समाज धर्मशाला वार्ड क्रमांक 15 में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर का गरिमामय कार्यक्रम में भव्य स्वागत किया गया। महामंत्री नंदकिशोर महावर के कुशल संचालन में बालकिशन शाक्य द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी पूर्व राठौर क्षत्रीय समाज के अध्यक्ष प्रेम पहलवान, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पार्षद कमलेश राठौर, पार्षद अर्जुन राठौर, पार्षद संतोष शाक्य का साफा बांधकर पुष्पमाला पहनाकर शाल श्रीफल भेट कर प्रिंस राठौर एवं अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया। कोली अध्यक्ष ने स्वागत वाचन किया। इस अवसर पर अतिथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए, वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका सीहोर अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि सीहोर नगर को विकास का मॉडल बनाया जाएगा। कोई भी वार्ड विकास में पीछे नहीं छूटेगा। अंत में युवा अध्यक्ष अवनीश शाक्य ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित नंदलाल शाक्य, शंकरलाल शंकवार, हरिराम शाक्य, बाबुदास महावर, रामचन्दर महावर, राजमल महावर, गेंदालाल महावर, कमलेश महावर, पुरुषोत्तम महावर, रंजीत राठौर, चुन्नीलाल राठौर, दिनेश शाक्य, नरेश शंकवार, बल्लु राठौर, कमलेश राठौर, संदीप शाक्य, बंटी राठौर, गौरव राठौर, रामदयाल शाक्य, बसंत शाक्य, धरमवीर शाक्य, गोपाल शाक्य, संतोष शाक्य, पप्पु शाक्य, बलदेव शाक्य, अनिकेत शाक्य, बिल्लु महावर, प्यारेलाल महावर, दीपा शाक्य, गणेशी महावर, जिया बाई, किन्नो बाई, पार्वती बाई, गीताबाई राठौर, कृष्णा बाई, हेमलता शाक्य, मीना बाई राठौर, सरजु बाई, जानकी बाई, गंगा बाई आदि अनेक क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।