
सीहोर। सीहोर जिले में इन दिनों खुलेआम खाद की कालाबाजारी हो रही है। सोसाइटियों पर खाद के लिए कतारें लगते ही बाजार में खाद का अवैध रूप से धंघा शुरू हो गया है। वहीं कृषि विभाग और प्रशासन कार्रवाई के नाम पर कागजी घोडेÞ दौड़ाने में व्यस्त हैं। ये बातें जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रघुवीर दांगी ने कही। इधर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए किसानों के शोषण के विरुद्ध आवाज बुलंद करने का संकल्प लेते हुए जिले के 15 ब्लाकों में अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं।
गत दिनों शहर के मंडी स्थित मेवाड़ा कृषि सेवा केन्द्र पर छापामार कार्रवाई की गई थी। इस दौरान खाद की कालाबाजारी सामने आई थी। इसके अलावा अन्य स्थानों पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। दुकानों पर किसानों से यूरिया के 266 की बजाए 350 रुपए और डीपीए के 1350 की बजाए 1450 रुपए लिए जा रहे हैं। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री दांगी ने कहा कि रबी की बोवनी से पहले यूरिया संकट से किसान परेशान हैं। किसान सेवा सहकारी समितियों में खाद लेने जा रहा है तो खाली हाथ लौटते हैं और बाजार में दुकान पर जाते हैं तो कई दुकानदार निर्धारित कीमत से अधिक मनमाना दाम किसानों को वसूल रहे हैं, इसलिए प्रशासन ऐसे दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज कर उनके लायसेंस समाप्त करे।
15 ब्लॉक अध्यक्ष, महामंत्री सहित उपाध्यक्षों की नियुक्तियां-
मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गुर्जर की सहमति से जिले में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें जिले के करीब 15 ब्लाकों के अध्यक्ष, 23 उपाध्यक्ष और 15 महामंत्री को नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओम वर्मा, राजेन्द्र ठाकुर, राजाराम बड़े भाई, राजेश भूरा यादव, बने सिंह नेता जी, उमराव सिंह, गणेश तिवारी, मुन्नवर मामू, राजीव गुजराती, आशीष गहलोत, भगत सिंह तोमर, केके रिछारिया, राकेश वर्मा, रामप्रकाश चौधरी, बृजेश पटेल, पवन राठौर, महेन्द्र सिंह ठाकुर, देवेन्द्र चौधरी, राजेन्द्र यादव, कर्ण सिंह दांगी, तुलसी राठौर, मांगीलाल दांगी, निशांत वर्मा, हर्ष दीप राठौर तारा यादव, आशीष रोहिला, ओम सोनी, विक्रम दांगी, सत्यम ठाकुर, पवन गुर्जर, कमलेश चांडक, तुलसीराम गुर्जर, आसीफ मंसूरी, अशरफ अली आदि शामिल थे।