
सीहोर। नगर पालिका के परिसर में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा तीर्थ दर्शन योजना के यात्रियों के जत्थे को नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पालिका के सीएमओ और सभी पार्षदों की मौजूदगी में रवाना किया गया। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान तीर्थ यात्रियों को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत बाबा काशी विश्वनाथ यात्रा हेतु नगर पालिका के अध्यक्ष श्री राठौर और सभी पार्षदों ने पुष्पमाला से सम्मानित कर रवाना किया और देवाधिदेव महादेव आपकी यात्रा सुखद और मंगलमय बनाएं, यही प्रार्थना है। इस जनहितकारी कार्य के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार काशी के