
सीहोर। सीहोर जिला पंचायत अध्यक्ष पद सहित जिले की 2 नगर पालिका एवं 7 नगर परिषदों में होने वाले निकाय चुनाव के लिए अध्यक्ष पद को लेकर हुए आरक्षण में जिला पंचायत अध्यक्ष पद सीहोर को अनारक्षित किया गया है। इसके अलावा जिले की आष्टा नगर पालिका को ही अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। सीहोर नगर पालिका सहित अन्य सभी नगर परिषदें अनारक्षित सीट घोषित हुर्इं हैं। शाहगंज नगर परिषद को अनारक्षित महिला के लिए घोषित किया गया है। अब आष्टा नगर पालिका के अलावा अन्य सीटों पर हर वर्ग के उम्मीदवार अध्यक्ष पद की दावेदारी कर सकेंगे। यानी की अध्यक्ष पद के लिए अब एक अनार, सौ बीमार वाली स्थिति बनेगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर चल रही कवायद के बीच में सीहोर जिले में भी ओबीसी आरक्षण में ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद लगाए उम्मीदवारों को तगड़ा झटका लगा है। जिला पंचायत अध्यक्ष सीहोर सहित 2 नगर पालिका सीहोर, आष्टा एवं 7 नगर परिषदों नसरूल्लागंज, रेहटी, बुदनी, इछावर, कोठरी, जावर को अनारक्षित घोषित किया गया है। शाहगंज नगर परिषद को अनारक्षित महिला घोषित किया गया है। इसके बाद अब इन सभी सीटों पर अध्यक्ष पद के लिए तगड़ा मुकाबला होना तय है। आरक्षण के बाद स्थितियां साफ हो गई हैं।
ये है सीहोर जिले की स्थिति
आष्टा नगर पालिका पिछड़ा वर्ग महिला
नगर परिषद शाहगंज अनारक्षित महिला
नगर परिषद बुधनी अनारक्षित
नगर परिषद रेहटी अनारक्षित
नगर परिषद नसरुल्लागंज अनारक्षित
नगर परिषद इछावर अनारक्षित
नगर परिषद कोठरी अनारक्षित महिला
नगर परिषद जावर अनारक्षित