
आष्टा। नगर के पूर्व पार्षद एवं मुस्लिम वेलफयर सोसाईटी के संचालक हसीब बेग का निधन हो गया। अचानक उनकी तबियत खराब होने पर उनके परिजन भोपाल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनका निधन हो गया। इधर दिवंगत कांग्रेस नेता पुनीत तिवारी की दूसरी पुण्यतिथि पर समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों ने उन्हें याद किया और उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान अस्पताल में मरीजों को फलों का वितरण भी किया गया।
नम आंखों से दी विदाई –
कांग्रेस नेता तिवारी की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर मरीजों को बांटे फल –
दिवंगत कांग्रेस नेता पुनीत तिवारी की दूसरी पुण्यतिथि पर समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें याद किया और उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बुधवार को पुनीत तिवारी की दूसरी पुण्यतिथि पर उनके साथी हरपाल ठाकुर मित्र मंडल ने सिविल अस्पताल में मरीजों के बीच पहुंचकर फल, बिस्किट का वितरण किया। इससे पहले सभी ने अस्पताल में दिवंगत पुनीत तिवारी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए याद किया। इसके बाद अस्पताल में मरीजों को केले, बिस्किट का वितरण किया गया। हरपाल ठाकुर ने आपने साथी को याद करते हुए कहा पुनीत तिवारी का दो वर्ष पूर्व कोरोना के दौरान दुःखद निधन हो गया था। पुनीत तिवारी ने छात्र संगठन एनएसयुआई से राजनीति की शुरुआत करते हुए कांग्रेस की आईटी विभाग के जिला संयोजक सहित कई पदों पर रहकर सक्रियता से कार्य करने वाले ईमानदार सिपाही के रूप में पहचाने जाते थे। साथ ही सामाजिक, धार्मिक आयोजनों में पुनीत सहभागिता निभाते थे, जिससे पुनीत की शहर में राजनीति के साथ सामाजिक छवि थी। इसके चलते उनके शहर में सभी से संबंध मधुर थे, इसलिए कोरोना में हुए उनके निधन से आज भी लोग उनकी कमी महसूस करते हैं। इस मौके पर पंडित अमित तिवारी, आईसीसी सदस्य हरपाल ठाकुर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीतेन्द्र शोभाखेड़ी, सुनील कटारा, घनश्याम जांगड़ा, जगदीश चौहान, नरेंद्र भाटी, मनीष खत्री, टोनी कोठारी, शोएब पठान आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।