
रेहटी। बिजली उपभोक्ताओं के पास पहुंचे बिजली के बढ़े हुए बिलों सहित बिजली की अन्य समस्याओं को लेकर मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा रेहटी, चकल्दी, बुदनी सहित अन्य स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे और बिजली के बढ़े हुए बिलों का निराकरण करके आम उपभोक्ताओं को राहत दी जाएगी। इस कड़ी में जहां एक अगस्त को शाहगंज तो वहीं 2 अगस्त को डोबी में शिविर लगाए जा चुके हैं। अब 5 अगस्त को रेहटी में, 8 अगस्त को चकल्दी में तो वहीं 6 अगस्त को बुदनी में और 4 अगस्त को जैत में भी शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
बिजली के बढ़े हुए बिलों से आम उपभोक्ता परेशान है। उनके पास जो बिल पहुंच रहे हैं वे बहुत ज्यादा-ज्यादा राशि के पहुंच रहे हैं। इन बढ़े हुए बिलों को लेकर कई बार शिकायतें भी हुर्इं। पिछले दिनों सांसद रमाकांत भार्गव से भी कई लोगों ने बिजली के बढ़े हुए बिलों की शिकायत की। इसके बाद सांसद ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को इस मामले में निर्देश दिए थे कि वे इनका निराकरण करे। इसी को लेकर मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
रेहटी में विद्युत कंपनी के कार्यालय में लगेगा शिविर-
5 अगस्त को रेहटी में लगने वाला विद्युत वितरण कंपनी का शिविर विद्युत मंडल कार्यालय प्रांगण में ही लगाया जाएगा। इसी तरह चकल्दी में ग्राम पंचायत भवन में 8 अगस्त को शिविर लगेगा। इस दौरान जो भी उपभोक्ता अपने बिजली बिलों से संबंधित शिकायतें लेकर जाएंगे उनका त्वरित निराकरण किया जाएगा। विद्युत वितरण कंपनी रेहटी के उपयंत्री एमडी उइके ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली के बिलों में बड़बड़ियां आर्इं हैं वे शिविर में आकर अपनी बात रखें, ताकि उनके बिलों का निराकरण किया जा सके।