वरिष्ठ पत्रकार एवं सीहोर जिला भाजपा मीडिया प्रभारी सुशील संचेती की धर्मपत्नी का दुःखद निधन

सीहोर। जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती की धर्मपत्नी, महेंद्र संचेती की अनुज वधु, एवं सुनील संचेती, मुकेश संचेती की पूज्यनीय भाभी श्रीमती ज्योति संचेती का सोमवार कोे दुःखद निधन हो गया। वे कुछ दिनों सेे अस्वस्थ चल रहीं थी औैर इंदौैर केे एक अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था। सोमवार कोे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उनका दुःखद निधन हो गया। श्रीमती ज्योति संचेती के निधन की खबर से पत्रकार जगत, राजनीतिक जगत, व्यापारी जगत सहित संपूर्ण आष्टा नगर व आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सुशील संचेती पत्रकार, मीडिया प्रभारी होने के साथ-साथ व्यापारी भी हैं। सुशील संचेती की धर्मपत्नी श्रीमती ज्योति संचेती केे दुखद निधन पर जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मिक शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की हैै, साथ ही संचेती परिवार पर हुए वज्रपात को सहन करने की शक्ति के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना की है। आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल इंजीनियर सहित जिला भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं सहित उनके शुभचिंतकों ने भी इस दुखद घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्रीमती ज्योति संचेती के दुखद निधन के बाद उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार शाम 5 बजे स्थानीय विश्राम घाट पर कर दिया गया।
कांग्रेस ने भी की शोक संवेदना व्यक्त-
वरिष्ठ पत्रकार और भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती की धर्मपत्नी के निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी ने भी शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी संवेदनाएं संचेती परिवार के साथ हैं। ईश्वर परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व शिक्षा मंत्री राजकुमार पटेल, प्रदेश महामंत्री कैलाश परमार, अभय मेहता, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, पूर्व नपाध्यक्ष रूक्मणी रोहिला, संगठन प्रभारी राजाराम बड़े भाई, कपिल सूर्यवंशी, हरपाल ठाकुर, राजीव गुजराती, राजू राजपूत, मेघा परमार, तुलसीराम पटेल, शशांक सक्सेना, अजय पटेल, भूरा यादव, रघुवीर दांगी, भगत सिंह तोमर, केके रिछारिया, तुलसी राठौर, राजकुमार यादव सहित अन्य शामिल रहे।

Exit mobile version