पश्चिमी सभ्यता को छोड़कर सनातन पद्धति अपनाना होगा

रेहटी में हुई विहिप दुर्गावाहिनी की जिला प्रखंड बैठक, वक्ताओें ने रखे अपने विचार

रेहटी। आज महिलाएं, युवतियां पश्चिमी सभ्यता को तो खूब अपना रहीं हैैं, लेकिन सनातन पद्धति को छोड़ रही हैं। जबकि अब समय आ गया है कि हम पश्चिमी सभ्यता को छोड़कर सनातन पद्धति को अपनाएं। यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद जरूरी है। आज मोबाइल की दुनिया में हम ऐसे खोए हैं कि उसका सदुउपयोग कम और दुरूपयोग ज्यादा किया जा रहा है। ये बातेें विश्व हिन्दू परिषद जिला प्रखंड की दुर्गावाहिनी की बैठक में विहिप के जिला मंत्री राजू भाई जाट ने कही। बैठक का आयोजन रेहटी
वनोपज कार्यालय में रखा गया। बैठक में विहिप दुर्गावाहिनी की 100 से अधिक बहनें उपस्थिति रहीं। जिला मंत्री राजू भाई जाट ने कहा कि हिंदू सनातन पद्धति के अनुसार वर्तमान में वस्त्र एवं शस्त्र दोनों की उपयोगिता पर जोर दिया जाना बेहद जरूरी है। बहनों को पश्चिमी सभ्यता को छोड़कर पुरातन संस्कृति के अनुसार अपने माता-पिता एवं बुजुर्गों से शिक्षा लेकर अपनी वेशभूषा का चयन करने पर जोर दिया जाना चाहिए। दुर्गावाहिनी की बहनों को आत्म सुरक्षा के लिए सक्षम होना होगा, ताकि विपरीत परिस्थितियोें में वे अपनी रक्षा स्वयं कर सकें। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह राजपूत, अर्चित पुरोहित, पंडित अशोक शास्त्री, कपिल चौहान, दुर्गा वाहिनी की प्रखंड संयोजिका संस्कृति रजक महेंद्र सिंह एवं गोपालपुर के प्रखंड कार्यकर्ता राजू जाट सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version