
सीहोर। जिले के प्रत्येक बूथ पर भाजपा का कमल खिले ये प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने एवं मप्र की सरकार ने प्रत्येक वर्ग के लिए जो विकास के कार्य किए, जो योजनाएं बनाई जिसका लाभ आज प्रदेश के हितग्राहियों को मिल रहा है। इन सबको लेकर कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाएं, संपर्क करें और पंचायत व निकाय चुनाव में भाजपा का प्रत्याशी हमारा समर्थक उम्मीदवार जीते। उक्त उद्बोधन मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिला भाजपा की बैठक को वर्चुअल संबोधित करते हुए कहे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हो रहे इन चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ता विजय का मूल मंत्र लेकर बूथ स्तर तक पहुंचे तथा सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों से संपर्क करें।
भाजपा का परचम लहराना है-
जिला समन्वय समिति बनाई-
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, सह मीडिया प्रभारी हृदेश राठौर ने बताया कि सीहोर जिला भाजपा की बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने पंचायत एवं निकाय चुनाव को लेकर जिला समन्वय समिति की घोषणा की। इस जिला समन्वय समिति में महेश उपाध्याय, धारा सिंह पटेल, विधायक करण सिंह वर्मा, सुदेश राय, रघुनाथ सिंह मालवीय, गुरु प्रसाद शर्मा, रघुनाथ सिंह भाटी, राजेंद्र सिंह राजपूत, राजकुमार गुप्ता, कैलाश सुराणा, ललित नागोरी, राकेश सुराना एवं नरेश मेवाड़ा को शामिल किया गया।