सीहोर जिला भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मनाई बलराम जयंती

सीहोर जिला भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मनाई बलराम जयंती

रेहटी। हलधर भगवान बलरामजी की जन्म जयंती सीहोर जिले के अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी द्वारा भगवान बलराम जी के चित्र पर पूजन-अर्चन कर पुष्प चढ़ाए गए। जन्म जयंती कार्यक्रम का आयोजन ग्राम मुर्राह में भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल सलकनपुर एवं मंडल बुदनी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी ने उपस्थित मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित धाकड़ समाज के लोगों को भगवान बलरामजी के जीवन से जुड़ी हुई बातें भी बतार्इं। जन्म जयंती के अवसर पर सभी ने हलधर भगवान के जय-जयकार के नारे भी लगाए। इस दौरान ग्राम मुर्राह के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह भी किया गया। इस मौके पर उपस्थित अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों, धाकड़ समाज के बंधुओं सहित उपस्थित लोगों ने प्रदेशवासियों सहित क्षेत्रवासियों को भगवान बलराम जयंती की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

Exit mobile version