सुनील माहेश्वरी बने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश संरक्षक

रेहटी। अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह की अनुशंसा पर वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व अध्यक्ष मप्र राज्य सिलाई कला मंडल एडवोकेट सुनील माहेश्वरी को प्रदेश संरक्षक के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई। उनकी नियुक्ति पर उनके प्रशसंकों सहित मित्रमंडली ने उन्हें बधाई दी है। सुनील माहेश्वरी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबी रहे हैं। उनकी निकटता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी है।

Exit mobile version