अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बने तौसीफउद्दीन

आष्टा। कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी एवं मध्य प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह वोरा भोपाल विधायक आरिफ मसूद और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम ने आष्टा निवासी तौसीफउद्दीन को सीहोर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति पर सभी कांग्रेस जनों ने बधाई दी। जिसमें प्रमुख रूप से बलबहादुर भगत जी, कांग्रेस जिला महिला अध्यक्ष गुलाबबाई ठाकुर, भैया एमपी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष खालिद पठान सीहोर से पूर्व पार्षद अशफाक खान, फैजुद्दीन जिलाध्यक्ष खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद गुड्डू, सरपंच जितेंद्र शोभाखेड़ी, सुनील कटारा, घनश्याम जांगड़ा शादाब अली शानू, नफीस शाह, रिजवान खान, राजेंद्र जैन, प्यारे पटेल, राजकुमार मालवीय, शेख असलम,गोरे मियां,राजेश यादव, देवराज परमार आदि ने बधाई दी।

Exit mobile version