सीहोर। राज्य शासन द्वारा डिप्टी कलेक्टर एवं राजस्व विभाग केे अधिकारियोें के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। इनमें सीहोर में पदस्थ एसडीएम अमन मिश्रा सहित 51 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। अमन मिश्रा एसडीएम सीहोर के पद पर पदस्थ थे। उन्हें अब डिप्टी कलेक्टर भोपाल में पदस्थ किया गया है। इधर एक अन्य आदेेश में सीहोर जिले में पदस्थ तहसीलदार एवं 8 नायब तहसीलदारों के भी स्थानांतरण किए गए हैं। सीहोर तहसीलदार नरेंद्र बाबू यादव को सीहोर से विदिशा स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही जिले से नायब, प्रभारी तहसीलदार पूर्णिमा शर्मा, आकाश महंत, सुनीता कुमारी, जयपाल उइके, अतुल शर्मा, शेफाली जैन, अमित सिंह तथा मुकेश गुप्ता का भी तबादला किया गया है। इन्हें स्थानांतरण उपरांत नवीन पदस्थापना के लिए भारमुक्त भी कर दिया गया है।
अरविंद सिंह ठाकुर का राज्य वन सेवा में चयन-
तबादला सूची देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-