
मंडला / भोपाल। 20 साल पहले बंटाढार की सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाकर छोड़ दिया था। हर तरफ भ्रष्टाचार और लूट-खसोट मची हुई थी। सड़कें गड्ढों से पटी थीं। खेतों को पानी नहीं मिलता था और घरों में बिजली नहीं आती थी। महिला सुरक्षा का अभाव था। 2003 में आई भाजपा सरकार ने बीमारू राज्य को बेमिसाल राज्य में तब्दील कर दिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यह
डबल इंजन सरकार, विकास लगातार-
मंडला में जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने डबल इंजन सरकार के फायदे गिनाते हुए कहा कि शिवराज और मोदी सरकार 91 लाख किसानों को हर साल 12,000 रूपए किसान सम्मान निधि दे रही है। जल जीवन मिशन में 7 लाख परिवारों को नल कनेक्शन दिए गए हैं। 5.10 करोड़ लाभार्थियों को प्रतिमाह 5 किलोग्राम राशन मुफ्त दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में 42 लाख घर बनाने का काम किया है और मोदी जी तथा शिवराज जी की जोड़ी ने 1.36 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है। डबल इंजन सरकार मध्य प्रदेश को बेमिसाल राज्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।