
सीहोर। संत रविदास जयंती के अवसर पर प्रदेश के साथ ही जिले में भी विकास यात्रा प्रांरभ की गई है। विकास यात्रा के दूसरे दिन भी उत्साह के साथ जिले के विकासखंंडों में विकास यात्राएं निकाली गर्इं। इन विकास यात्राओं का ग्रामवासियों ने परंपरागत ढंग से स्वागत किया। विकास यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा जिले में ग्रामीण क्षेत्रों तथा वार्डों में अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया गया। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। विकास यात्रा के दूसरे सीहोर विकासखंड में बराड़ीकला, सतोरनियां, छापरी दोराहा, जमोनियाखुर्द तथा सोनकच्छ में विकास यात्रा निकाली गई। विधायक सुदेश राय ने सीहोर जनपद की अनेक ग्राम पंचायतों में विकास यात्रा के दौरान अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया। इस दौरान अनेक ग्रामवासियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्र तथा राज्य शासन की प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान योजना, पात्रता पर्ची, निशुल्क राशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश तरक्की की राह में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
बुधनी विकासखंड में यहां पहुंची विकास यात्रा-
यहां भी निकली विकास यात्रा-
बुधनी विधानसभा की नसरूल्लागंज विकासखंड में दूसरे दिन ग्राम पंचायत नंदगांव, खनपुरा, तजपुरा, चिचलाय तथा सोयत में विकास यात्रा निकाली गई। विकास यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय एवं रघुनाथ भाटी ने अनेक ग्राम पंचायतों में निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामवासियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास के अनेक कार्य किए हैं और अनेक कल्याणकारी योजना चलाकर लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा रहा है। विकास यात्रा में जनपद सीईओ प्रबल अजारिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इधर इछावर विकासखंड में दूसरे दिन निकाली गई विकास यात्रा में विधायक करण सिंह वर्मा ने अनेक ग्राम पंचायतों में निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया।
हितग्राहियों ने कहा विकास यात्राएं सार्थक रही-
जिलेभर में निकाली गई विकास यात्राओं के दौरान हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस दौरान हितग्राहियों ने विकास यात्रा को प्रदेश सरकार का सराहनीय कदम बताया। ग्राम पंचायत भानाखेड़ी, बारधा, लसूडिया धाकड़, खारपा, छापरी दोराहा सहित अनेक ग्राम पंचायतों के नागरिकों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया।