
मेष राशि : दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी।
वृष राशि : आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। दोस्ती में प्रगाढ़ता के चलते रोमांस का फूल खिल सकता है। अपनी बौद्धिक क्षमताओं का इस्तेमाल अपने हित में करें।
मिथुन राशि : माता-पिता के साथ अपनी ख़ुशियाँ साझा करें। उन्हें महसूस करने दें कि आपके लिए उनकी कितनी अहमियत है, इससे उनका अकेलेपन का एहसास अपने आप ख़त्म हो जाएगा।
कर्क राशि : आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आपको बच्चों या ख़ुद से कम अनुभवी लोगों के साथ धैर्य से काम लेने की ज़रूरत है।
सिंह राशि : नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। मनपसंद जिम्मेदारी मिलने से काम में उत्साह बना रहेगा और आपकी मेहनत आपको नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है।
कन्या राशि : आज का दिन सफलता, संतोष और खुशियों से भरा रहेगा। प्रेम, अपनापन और सहयोग की भावना रिश्तों को और मजबूत बनाएगी। कोई पुराना लेन-देन पूरा करना पड़ सकता है।
तुला राशि : करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने से राहत मिलेगी और मन भी हल्का महसूस करेगा।
वृश्चिक राशि : आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा और खुशियों से भरपूर रहेगा। आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे और इसमें सफल भी होंगे। हालांकि किसी की सलाह पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।
धनु राशि : बिजनेस में ज्यादा मेहनत करनी होगी। राजनीतिक और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। नई पार्टियों या ग्राहकों से काम करते समय पूरी सावधानी रखें। गलत या नियमों के खिलाफ काम करने से बचें।
मकर राशि : आज उम्मीद की नई किरण आत्मविश्वास बढ़ाएगी। हाल की किसी चिंता का समाधान धीरे-धीरे मिलने लगेगा। परिवार में सकारात्मक बातचीत से संबंध बेहतर होंगे।
कुंभ राशि : सुबह संभलकर रहें। अति आत्मविश्वास दूसरों को आपका विरोधी बना सकता है। अपने काम सीमा में रहकर करें। कमाई को लेकर चिंतित रहेंगे। दोपहर में समय में सुधार आएगा। योजनाओं से धन प्राप्त होगा।
मीन राशि : राजनीति से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ेगा। सुख-सुविधा की चीजों की खरीदारी में समय बीतेगा। किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक कार्यक्रम में जाने की योजना बन सकती है।
यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357
अब माह के पहले शनिवार-रविवार भोपाल और दूसरे शनिवार-रविवार को इंदौर में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690
