
मेष राशि : आज कामकाज में व्यस्तता बढ़ेगी। रुके हुए कामों को गति मिल सकती है। धन संबंधी मामलों में जल्दबाजी से बचें। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, संयम रखें।
वृषभ राशि : नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। बातचीत में सावधानी रखें, आपकी कोई बात विवाद का कारण बन सकती है।
मिथुन राशि : आज धन लाभ के अच्छे योग हैं। आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी और महत्वपूर्ण लोगों पर प्रभाव पड़ेगा। व्यापार में नया अवसर मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अनुकूल रह सकता है। पिछली मेहनत का फल मिलने की संभावना है। धन और सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि : मेहनत का परिणाम मिलने लगेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी या सहकर्मी से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए क्रोध से बचें। वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी।
कन्या राशि : आज योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। पुराने संपर्क लाभ दे सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
तुला राशि : करियर में कोई अच्छा अवसर सामने आ सकता है। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। साझेदारी में काम करने वालों को लाभ मिलेगा। निजी मामलों में निर्णय सोच-समझकर लें।
वृश्चिक राशि : आज साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। लंबे समय से अटका कोई काम पूरा हो सकता है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। किसी करीबी से मन की बात साझा करने से राहत मिलेगी।
धनु राशि : आज खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से प्रसन्नता होगी।
मकर राशि : आज निर्णय लेने में आसानी होगी, लेकिन जल्दबाजी में पैसा भेजने या निवेश करने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी।
कुंभ राशि : आज सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में पहचान बढ़ सकती है। नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभ देगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
मीन राशि : कार्यस्थल पर सहकर्मियों के व्यवहार को लेकर सावधान रहें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। संतान के स्वास्थ्य और पढ़ाई पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा।
यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357
अब माह के पहले शनिवार-रविवार भोपाल और दूसरे शनिवार-रविवार को इंदौर में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690
