
मेष राशि : कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारियों से संबंध बेहतर होंगे। रुका हुआ सौदा आगे बढ़ सकता है। आय के नए अवसर बनेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। थकान और तनाव से बचें।
शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 9
वृषभ राशि : मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं। निवेश में जल्दबाजी न करें। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। घर में सुखद वातावरण रहेगा। खान-पान पर ध्यान दें।
शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 6
मिथुन राशि : महत्वपूर्ण बातचीत आपके पक्ष में जा सकती है। संपर्कों से लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति के योग हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। मानसिक तनाव कम होगा।
शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 5
कर्क राशि : काम का दबाव रहेगा, लेकिन परिणाम संतोषजनक मिलेंगे। पुराने ग्राहक से लाभ हो सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। घर के वरिष्ठ सदस्य की सलाह उपयोगी रहेगी। नींद पूरी लें।
शुभ रंग: क्रीम, शुभ अंक: 2
सिंह राशि : नेतृत्व क्षमता दिखाई देगी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: सुनहरा, शुभ अंक: 1
कन्या राशि : अधूरे काम पूरे करने का अच्छा दिन है। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर लाभ होगा। बजट बनाकर चलें। किसी सदस्य की सफलता से खुशी मिलेगी। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 5
तुला राशि : नई जिम्मेदारी और नए अवसर मिल सकते हैं। साझेदारी में लाभ के संकेत हैं। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। रिश्तों में मधुरता आएगी। ऊर्जा अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: नीला, शुभ अंक: 6
वृश्चिक राशि : विरोधियों से सावधान रहें, लेकिन आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। जोखिम वाले निवेश से बचें। अचानक खर्च सामने आ सकता है। छोटी बात को विवाद न बनने दें। तनाव कम करने का प्रयास करें।
शुभ रंग: मैरून, शुभ अंक: 9
धनु राशि : नई योजना शुरू करने के लिए अच्छा समय है। कारोबार में विस्तार की संभावना बन सकती है। लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। यात्रा या धार्मिक गतिविधि का योग बन सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 3
मकर राशि : मेहनत और अनुशासन से सफलता मिलेगी। पुराना काम फिर से गति पकड़ सकता है। धन संबंधी कोई महत्वपूर्ण फैसला हो सकता है। घर में आपकी बात को महत्व मिलेगा। कमर या जोड़ों में परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: नीला, शुभ अंक: 8
कुंभ राशि : नई सोच और तकनीक का इस्तेमाल लाभ देगा। नए संपर्क भविष्य में फायदा देंगे। आय के साथ बचत पर भी ध्यान दें। किसी करीबी से मन की बात साझा करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी, शुभ अंक: 4
मीन राशि : रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। सोच-समझकर लिया गया निर्णय लाभ देगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति महसूस होगी।
शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 7
यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357
अब माह के पहले शनिवार-रविवार भोपाल और दूसरे शनिवार-रविवार को इंदौर में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690
