
मेष राशि : अपने सपने साकार करने के लिए आत्मविश्वास और मेहनत की जरूरत है। ये गुण आपमें विद्यमान हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे।
वृष राशि : जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम को निपटाने का प्रयास करें। सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे।
मिथुन राशि : किसी पारिवारिक मामले में आपको स्पष्ट और निष्पक्ष भूमिका निभानी पड़ सकती है। संपत्ति, कागजात या किसी महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय से जुड़ी जानकारी सामने आएगी।
कर्क राशि : निकट संबंधी से मुलाकात होगी। किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आप अपनी पूरी ऊर्जा लगा देंगे और सफल भी रहेंगे।
सिंह राशि : तरोताजा बने रहने के लिए अपने मन मुताबिक कार्यों में भी कुछ समय व्यतीत करें। इस समय अपने वित्तीय कार्यों पर ध्यान देना आपके भविष्य के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा।
कन्या राशि : प्रिय व्यक्ति का संदेश वातावरण को हल्का बनाएगा। रचनात्मक रुचि फिर से जाग सकती है। आर्थिक रूप से किसी छोटे लाभ या अप्रत्याशित उपहार का योग है
तुला राशि : दिन काफी व्यस्त और भागदौड़ भरा रह सकता है। कोशिश करें कि जरूरी काम खुद संभालें और हर छोटी बात के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें।
वृश्चिक राशि : अचानक किसी यात्रा की योजना बन सकती है। कारोबार की कोई पुरानी समस्या भाई-बहनों के सहयोग से सुलझने की उम्मीद है।
धनु राशि : काम में भी मन कम लगे तो खुद को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखना बेहतर होगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
मकर राशि : अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराना अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।
कुंभ राशि : नई नौकरी के लिए किया गया प्रयास भी सफल होने की उम्मीद है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुल सकते हैं और भविष्य को लेकर उत्साह बढ़ेगा।
मीन राशि : पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। माताजी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत हो सकती है।
यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357
अब माह के पहले शनिवार-रविवार भोपाल और दूसरे शनिवार-रविवार को इंदौर में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690
