10 मार्च राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी काम से घर से बाहर जाना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा।

वृषभ राशि : आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। अपने किसी परिचित से कार्य क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है।

मिथुन राशि : आज दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। अपने किसी परिजन के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। व्यापार व्यवसाय में आपके सहयोगियों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

कर्क राशि : आज का दिन सोच विचार कर काम करने की जरूरत है। आप बिजनेस से जुड़ा कोई बड़ा डिसीजन न लें। नई साझेदारी में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

सिंह राशि : आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, व्यापार व्यवसाय में अपने सहयोगियों से सावधान रहें। अलर्ट नहीं रहेंगे, तो काम बिगड़ जाएगा। कोई नया लेन देन आज न करें।

कन्या राशि : आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। आज आप पारिवारिक मतभेद में उलझ सकते हैं।

तुला राशि : आज का दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया मकान या जमीन की खरीदारी कर सकते हैं। आज किसी विशेष काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक राशि : आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई नया काम आज शुरू कर सकते हैं। किसी परिचित व्यक्ति के कारण विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का योग बनेगा।

धनु राशि : आज के दिन आप वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। किसी काम का बहुत दिनों से सोच रहे हैं, वह काम पूरा होगा। कोर्ट केस में हार का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि : आज आप किसी लंबी यात्रा पर परिवार के साथ जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना हो सकता है, जिससे रुके हुए काम बन सकते हैं। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती हैं।

कुंभ राशि : आज का दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक तनाव आदि खत्म होगा। परिवार के लोगों से संबंध मधुर होंगे। पड़ोसी से वाद-विवाद हो सकता है। नया वाहन खरीद सकते हैं।

मीन राशि : आज आप किसी पारिवारिक समस्या से निजात पाएंगे। मन थोड़ा अशांत, उदास रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9669282874, 9200382100, 9827128576