
रेहटी। अखिल भारतीय क्षत्रिय चंद्रवंशी खाती समाज द्वारा 1 जुलाई कोे भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। इससे पहले 14 जून को कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर रेहटी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में समाजजनों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र देथलिया, युवा संगठन के अध्यक्ष पवन चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष बिलावलिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीएस वर्मा व राष्ट्रीय प्रवक्ता बलराम पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इससे पहले राधा कृष्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर ने सभी अतिथियों का मंगल तिलक लगाकर पुष्पमाला से स्वागत किया। बैठक का संचालन बनवीर सिंह चंद्रवंशी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज द्वारा किया गया। बैठक का आभार महेंद्र सिंह ठाकुर ने व्यक्त किया। बैठक में घासीराम पटेल, मंगल सिंह ठाकुर, अनार सिंह चौहान, रामगोपाल चौहान, सुनीता चौहान, राजेंद्र पटेल, सुरेश चौहान, रघुवीर सिंह पटेल, विष्णु प्रसाद ठाकुर, भगवत सिंह ठाकुर, राजेंद्र चौहान, मंगल सिंह टेलर, सावित्री चौहान, राजेंद्र चौहान, सुरेश चौहान, शिवनंदन ठाकुर, भागीरथ, गोपालजी बड़कुल, अनूप सिंह चौहान, जुगल पटेल, दीपक ठाकुर, गोपाल मुकाती, तकत सिंह चौहान, मोहित मुकाती, सोनू चौहान, धर्मेंद्र चौहान, ओम प्रकाश आजाद, जितेंद्र चंद्रवंशी, बहादुर सिंह चंद्रवंशी, गजराज सिंह चंद्रवंशी, भरत चौहान, मेहरबान सिंह चौहान, शुभम ठाकुर सहित अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।