एडवोकेट प्रहलाद सिंह वर्मा को बनाया जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष

आष्टा। कांग्रेस नेता पहला सिंह वर्मा एडवोकेट को पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पद पर पुनः नियुक्ति प्रदान की। साथ ही आष्टा विधानसभा क्षेत्र में बीएलए के पद पर नियुक्त किया गया। श्री वर्मा की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आष्टा के  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी। श्री वर्मा एवं उनका परिवार शुरू से ही कांग्रेस के समर्पित सिपाही रहे हैं, जो लगातार हर समय कांग्रेस के प्रति समर्पित रहते हैं। उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है कांग्रेस पार्टी को बल मिला है।

Exit mobile version