आष्टा पुलिस ने गांजेे की तस्करी करने वाली तीन महिलाओें को पकड़ा

- 62 हजार से अधिक है कीमत,

आष्टा। आष्टा पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाली 3 महिला आरोपियों को पकड़कर उनके पास से अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत करीबन 62 हजार बरामद कर किया गिरफ्तार किया है।
जिले में पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन में व अति.पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग एवं अनु विभागीय अधिकारी (पुलिस) आष्टा मोहन सारवान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आष्टा अनिल यादव के नेतृत्व में क्षेत्र में हो रहे अवैध पदार्थ गांजा की तस्करी की रोकथाम एवं धरपकड़ हेतु थाना आष्टा की एक टीम गठित की गई थी।
दिनांक 7 अप्रैल 22 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सीहोर रोड शनि मंदिर के पास तीन महिलाएं गांजा बेचने की फिराक में घूम रही है। सूचना पर पुलिस टीम मंदिर के पास पहुंची। यहां पर मुखबिर के बताए अनुसार तीन महिलाएं मिली। इनमें से एक महिला के कंधे में टंगा छोला जब चैक किया गया तो इसमें तीन किलो 100 ग्राम गांजा मिला। इस दौरान दो महिलाओं द्वारा 100-100 ग्राम गांजा ग्राहक को बैचना बताया गया। गांजा बेचने के 2 -2 हजार रूपए उक्त दोनों महिलाओं से जप्त किए गए। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला आरोपी रेणु सिसोदिया पति प्रमोद सिसोदिया जाति सांसी उम्र 40 निवासी कडिया सांसी थाना बोडा जिला राजगढ़़, मंजु सिसौदिया पति दीपक सिसौदिया उम्र 35 साल निवासी कडिया सांसी थाना बोडा जिला राजगढ़ एवं नेहा पुत्री भीम सिंह सिसौदिया उम्र 19 साल निवासी गुलखेडी थाना बोडा जिला राजगढ़ है।

Exit mobile version