आष्टा : सावन मास के अंतिम सोमवार निकली भव्य शाही पालकी, हुआ स्वागत, सत्कार

कैलाश परमार मित्र मंडल ने भी किया भव्य स्वागत-

आष्टा। नगर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को जहां नगर के शिवालयोें में दिनभर पूजा, पाठ, अभिषेक चलतेे रहे तो वहीं नगर में जगह-जगह कावड़ यात्रा सहित शिव की शाही पालकी भी निकाली गई। शाही पालकी का कुशवाहा समाज, कुशवाह परिवार सीहोर, जिला कुशवाहा समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा एवं पूर्व पार्षद मित्र मंडली द्वारा भव्य स्वागत, सत्कार किया गया। भगवान भोलेनाथ की शाही पालकी की पूजन-अर्चना अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा महिला प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कुशवाहा ने की एवं पालकी के साथ चल रहे पंडित जी का पुष्प मालाओं एवं साफा बांधकर स्वागत किया। इस अवसर पर पटेल दलकिशोर कुशवाहा, पूर्व पटेल किशोरी लाल कुशवाहा, रामचरण कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, राहुल कुशवाह, सुशील कुशवाहा, निखिल कुशवाह, भागीरथ कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा, बाबू कुशवाहा, प्रकाश मामा कुशवाहा, डॉक्टर ओपी मालवीय, डॉक्टर भगवानदास शुक्ला, मोहनलाल कुशवाहा, सुनील परमार, राहुल कुशवाहा, अरविंद सेन, मोहन राठौर, राज कुशवाहा, रवि कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, हीरा कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, राहुल कुशवाहा देवास सहित बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग उपस्थित रहे।

कैलाश परमार मित्र मंडल ने भी किया भव्य स्वागत-
सावन के पवित्र मास में निकली अंतिम आठवी पालकी का कैलाश परमार मित्र मंडल द्वारा प्रगति गली में स्वागत किया गया। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने अपने मित्र मंडल सहित भगवान के दिव्य स्वरूप की पूजा-अर्चना की तथा आरती उतारी। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी विजय देशलहरा, अनिल प्रगति, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रदीप प्रगति, पूर्व पार्षद शैलेष राठौर, पूर्व पार्षद नरेन्द्र कुशवाह, पूर्व पार्षद अनिल धनगर, सुनिल प्रगति, प्रदीप मोटवानी, पल्लव प्रगति, संतोष मालवीय, दिव्यांश प्रगति आदि मौजूद थे।

Exit mobile version