भाजपा ने मानव श्रृंखला बनाकर जताया पंजाब सरकार का विरोध

भाजपा ने मानव श्रृंखला बनाकर जताया पंजाब सरकार का विरोध

रेहटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोककर विवादों में आई पंजाब सरकार के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी विरोध प्रदर्शन की कड़ी में भारतीय जनता पार्टी जिला सीहोर के अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने भी विरोध स्वरूप मानव श्रृंखला बनाकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी एवं भाजपा सलकनपुर मंडल के अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि पंजाब सरकार जब देश के प्रधानमंत्री को सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकती तो वह राज्य के नागरिकों की सुरक्षा की क्या ग्यारंटी देगी। मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा ने कहा कि पंजाब सरकार हिटलरशाही से काम कर रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

Exit mobile version