मुख्यमंत्री पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता के घर, दिया नवदंपत्ति को आशीर्वाद

मुख्यमंत्री पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता के घर, दिया नवदंपत्ति को आशीर्वाद

रेहटी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को देर रात नसरुल्लागंज से लौटते समय रेहटी रूकेे। यहां वे भाजपा केे वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्ष सलकनपुर मंदिर समिति मनोहरलाल माहेश्वरी के निवास पर पहुंचे और उनके छोटे पुत्र के विवाह उपरांत नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री अन्य भाजपा नेताओें के निवास पर भी पहुंचे थे। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान विधायक कप के समापन अवसर पर नसरूल्लागंज मेें आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मेें शामिल होने पहुंचे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नसरूल्लागंज में भी शादी उपरांत नवदंपत्तियों कोे आशीर्वाद देने सहित कई लोगों के घरोें में शोक संवेदना देने भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री देर शाम नसरूल्लागंज सेे रवाना हुए और रात करीब साढ़े 11 बजेे रेहटी पहुंचे। यहां भी वे भाजपा नेताओें के निवास पर पहुंचे औैर परिजनों से मेल-मुलाकात की। इस दौरान मुख्य रूप में सांसद रमाकांत भार्गव, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामनारायण साहू, भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, वरिष्ठ नेता अनार सिंह चौहान, राजेंद्र पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा राजेश सिंह राजपूत, भगवत सिंह, युवा नेता चेतन पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Exit mobile version