
सीहोर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान को अभूतपूर्व सफलता देखने को मिली है। सदस्यता अभियान की श्रंखला में सीहोर जिले में भी जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर के नेतृत्व में कांग्रेस के कर्मठ कार्यकतार्ओं की मेहनत व सक्रियता से लोग कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। कांग्रेस के सदस्यता अभियान की पुस्तकें जमा कराने जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने बताया कि जनता विगत कई वर्षों से भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त होकर जनता ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस का परचम लहराया था, परन्तु भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोटते हुए खरीद फरोख्त कर प्रदेश निर्वाचित कांग्रेस की सरकार गिराई थी। जो किसी से छिपा नही है, खरीद फरोख्त करने वालों ने अपनी वसूली करने हेतु इतनी महंगाई बड़ा दी कि किसान व आम जनता की कमर ही तोड़ डाली है। सत्ताधारियों को युवाओं एवं आम लोगों की कोई परवाह नही है और आसमान छूती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बढ़ते हुए अपराध पर सरकार का कोई नियंत्रण नही है और भाजपा ने केवल धर्म जाति के नाम जनता को गुमराह कर जनता को मूल मुद्दों से भटका रही है। इसी के डर से भाजपा सरकार चुनाव कराने से डर रही है। परन्तु जनता सब जानती है, अब जब भी चुनाव होगें कांग्रेस पार्टी को ही प्रचण्ड बहुमत प्राप्त होगा। पंकज शर्मा ने आगे कहा कि भाजपा सरकार की इन्हीं सब नाकामियों के कारण जनता कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ रही है और पुरे प्रदेश के साथ ही सीहोर जिले में भी कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान की ऐतिहासिक सफलता इसी ओर इशारा करती है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.बलवीर तोमर, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर, राजाराम बड़े भाई, राजेन्द्र ठाकुर, राजेन्द्र वर्मा, डॉ.अनीस खान, राजेश भूरा यादव, के.के. गुप्ता, सीताराम भारती, शंकर खरे, तुलसी राठौर, हर्षदीप राठौर, मांगीलाल टिमरई, मृदुल तोमर, भगत सिंह तोमर, राजेन्द्र नागर, सानु लाला, नवेद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।