
आष्टा। नगर के सी.एम. राइज शासकीय उत्कृष्ट उमावि आष्टा में शासन के निर्देशानुसार 7 फरवरी 2023 को विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवनसिंह मंडलाई, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, जनपद उपाध्यक्ष गजराज सिंह पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू भाई, डाॅ. सुरूचि सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुमित मेहता, जितेन्द्र बुदासा, बी.आर.सी.सी. तरूण बैरागी की उपस्थिति में सृजन 2023 का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रजवल्न किया गाया। इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने अतिथियों का स्वागत किया और सृजन 2023 की अवधारणा बताई और कहा कि इसके माध्यम से सी.एम. राइज़ विद्यालय में विगत सात माह में करवाई गई गतिविधियों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्षित किया जा रहा है। विद्यार्थियों ने गतिविधियों के माध्यम से अतिथियों एवं पालकों का मन मौह लिया।
विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय और जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा फीता काटकर प्रदर्षनी का शुभारंभ किया गया। शासन द्वारा सी.एम. राइज़ विद्यालय के प्राचार्य एवं षिक्षकों को विषेष प्रषिक्षण प्रदान किए गए है, इसी का परिणाम है, कि सी.एम. राइज़ विद्यालयों में षिक्षण की नई नई तकनीके अपनाई जा रही है। जिससे विद्यार्थी भयमुक्त वातावरण में रूचि के साथ अध्ययन कर रहे है। षिक्षकों द्वारा कई माॅडल, चार्ट आदि भी बनवाएं गए है, जिससे रोचक तरीके से विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ रहे है। विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय ने अपने संबोधन में कहा कि सी.एम. राइज़ स्कूल शासन की तरफ से आष्टा क्षेत्र में एक बहुत बड़ी सौगात है, जिससे ग्रामीण एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को हिन्दी के साथ साथ अंग्रेजी माध्यम में भी गुणवत्तापूर्ण षिक्षा प्रदान की जा रही है। इसी का परिणाम है, कि सी.एम. राइज़ विद्यालय आष्टा के कक्षा 12वीं के 114 विद्यार्थियों ने वर्ष 2022 में माननीय मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चैहान से प्रतिछात्र 25 हजार रूपयें की राषि लेपटाॅप हेतु प्राप्त करी।
जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों का आव्हान किया कि वह मेहनत करने से पीछे नही रहे, और सी.एम. राइज़ के माध्यम से उनकों जो गुणवत्तापूर्ण षिक्षा प्रदान की जा रही है, उसे ठीक से ग्रहण कर अपने कॅरियर निर्माण की दिषा में सौचे। जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलाई ने विद्यार्थियों से सादा जीवन उच्च विचार का सूत्र अपनाने की बात कही। जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वो षिक्षकों द्वारा बताएं मार्ग का अनुसरण करें। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि वो भी इसी विद्यालय में पढ़े है किन्तु आज जिस प्रकार की षिक्षा एवं खेलकूद संबंधी गतिविधियां सी.एम. राइज़ विद्यालय में करवाई जा रही है, उस स्तर की षिक्षा एवं अन्य गतिविधियां शासकीय स्कूलों में नही थी। डाॅ सुरूचि सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि दृढ़ निष्चय करके लक्ष्य बनाएं एवं उस लक्ष्य की प्राप्ति में अपना पूरा ध्यान लगाएं तो निष्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। सृजन 2023 के समापन के पष्चात विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आष्टा थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह राठौर थे।
थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को कानून की बारीकियों से अवगत कराया और कहा कि अति उत्साह में विद्यार्थी ऐसा कोई कृत्य न करें जिससे उनका रिकार्ड खराब हो जाएं। उन्होंने विद्यार्थियों से यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या कठिनाई आने पर अपने माता पिता, शिक्षकों आदि को अवश्य बताएं जिससे समस्या का उचित समाधान किया जा सकें। किसी भी स्थिति में कानून अपने हाथ में न ले अन्यथा आप कानूनी परेषानियों में पड़ कर अपना भविष्य बर्बाद कर सकते है।
विद्यालय प्राचार्य सितवत खान ने समस्त अतिथिगण एवं पालकों को प्रदर्षनी का अवलोकन करवा कर सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र षिंदे और मोनिका जैन द्वारा किया गाया।
सृजन 2023 एवं विदाई समारोह को सफल बनाने में विष्णु प्रसाद परमार, आसमा खानम, विष्णु प्रसाद धाकड़, अन्तेष धारवां, जितेन्द्र गुठानिया, कासिम खान, सम्राट ढ़ोके, पदमा परमार, पवन राया, आरती विष्वकार्मा, धर्मेन्द्र मेवाड़ा, निहायत मंसूरी, जितेन्द्र मेवाडें, अमिता सोनी, नमीता लोवंषी, रूची सेन, रघुवीर अहिरवार, अंकिता साहू, प्रषांत चैरसिया, प्रति षर्मा, अंजू क्षत्रिय, गौतम चैरसिया, उदय रावत, जितेन्द्र धववाल, असलम षेर खान, उमा मौर्य, लीला भिलाला, अंजली वैध, नेहा अंसारी, मनोज कलमोदिया, दीक्षा खंडेलवाल, मो इमरान, दिनेष कुमार षर्मा, नीता जैन, रामेष्वर दामडिया, विजय हाटेकर, निर्मल बैरागी, जितेन्द्र वर्मा दिनेष गहरवाल, रविन्द्र ठाकुर, सतीष वर्मा, धीरज षर्मा, राजेष मालवीय, मनोज बडोदिया, गौरिषंकर मालवीय, कासिम खान, राजीव सारसिया, हेमंत मेवाड़ा, रफत जहां, कुमेर सिंह ठाकुर, अमर सिंह चैहान, वंदना सोलंकी, एस.के सिंगारिया, पी.सी.कचनेरिया, राहुल मालवीय, राजेष राठौर, डी.एस. मांडवा, कमलेष वर्मा, मुकुन्द सिंह बरोडिया आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।