बोरदी में कांग्रेस ने घर-घर जाकर किया ग्रामवासियों से संपर्क, बताई कांग्रेस की रीति-नीति

कांग्रेस का घर चलो, घर-घर चलो अभियान

सीहोर-रेहटी. कांग्रेस द्वारा घर चलो, घर-घर चलो अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बुदनी ब्लॉक के रेहटी में भी अभियान को गति दी जा रही है। अभियान के बुदनी ब्लॉक प्रभारी विपुल यादव एवं कांग्रेस नेता अर्जुन शर्मा निक्की के नेतृत्व में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर ग्रामवासियों के घरों में जाकर उनसे संपर्क कर रहे हैं एवं कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कार्यों एवं पार्टी की रीति-नीति से लोगों को अवगत करा रहे हैं। बुधवार को कांग्रेस नेता अर्जुन शर्मा निक्की सहित दुष्यंत मालवीय, भुवनेश दीवान, विजय सिंह कुशवाह पूर्व सरपंच, मिथलेश महाराज, रमन पांडे, अरविंद पांडे, मुकेश राजपूत, शुभम चौहान, दरियाव सिंह यदुवंशी, उमरू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ग्राम बोरदी पहुंचे और यहां पर लोगोें से घर-घर जाकर संपर्क किया। इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस ने बारदा में घर चलो, घर-घर चलो अभियान के तहत संपर्क किया। इस दौरान बारदा में नागरिकों ने कई परेशानियां भी बतार्इं। लोगों ने कांग्रेस नेता अर्जुन शर्मा निक्की सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बताया कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। गांव में गंदगी की भरमार है, नालों का पानी सड़कों पर आ रहा है। इसके कारण गांव में बीमारियां भी हो रही हैं। इस तरह की कई परेशानियां ग्रामीणों ने कांग्रेस नेताओं को बताई। कांग्रेस नेताओं ने आश्वासन दिया कि वे उनकी समस्याओं से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित सरकार को भी अवगत कराएंगे।

Exit mobile version