अग्रवाल महिला महासभा की जिलाध्यक्ष बनी मोहिनी अग्रवाल

अग्रवाल महिला महासभा की जिलाध्यक्ष बनी मोहिनी अग्रवाल

सीहोर। मप्र में अग्रवाल महिला महासभा का गठन किया गया। इसके तहत अग्रवाल महिला महासभा का जिलाध्यक्ष मोहिनी अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। महिला महासभा की मीडिया प्रभारी ज्योति मोदी ने बताया कि मप्र अग्रवाल महासभा प्रदेश अध्यक्ष डीपी गोयल, संजय मडेटिया की अनुशंसा पर मोहिनी अग्रवाल को अग्रवाल महिला महासभा संगठन सीहोर जिला अध्यक्ष बनाया गया है। अग्रवाल महिला महासभा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व का का आभार व्यक्त करती हूं। संगठन ने जो भी जिम्मेदारी दी है, उसका निष्ठा से पालन कर समाज के उत्थान के कार्यों में समर्पित रहूंगी। साथ ही संरक्षक हेमा अग्रवाल, मालती अग्रवाल, सलाहकार तारा अग्रवाल, नगर अध्यक्ष मंजू भर्तिया, उपाध्यक्ष प्रेमलता रूठिया, कोषाध्यक्ष एला गर्ग, सचिव ज्योति मोदी, सह सचिव मधु राजू अग्रवाल, उषा जयपुरिया, उषा अग्रवाल सलाहकार रुक्मणी रोहिल्ला को बनाया है। इस दौरान सभी सदस्य उपस्थित थे। वहीं मनोरमा मित्तल, शशी मित्तल, आशा अग्रवाल, पुष्पा मोदी, दुर्गा गोयल, ममता मोदी, दीपक कोली, रचना गर्ग, रुकमणी रोहिल्ला, दुर्गा गोयल, माया गुप्ता आदि सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। और आगे भविष्य में सामाजिक गतिविधियों में सहयोग देने की बात कही।

Exit mobile version