राजेश सिंह राजपूत ने जन्मदिन पर लगाया पौधा, कराई भजन प्रतियोगिता

- सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत सहित जिले के वरिष्ठ नेता हुए आशीर्वाद देने उपस्थित

रेहटी। भारतीय जनता युवा मोर्चा सीहोर के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं युवा नेता राजेश सिंह राजपूत ने अपने जन्मदिन पर ग्राम भड़कुल में आम का पौधा लगाया एवं उपस्थित लोगों से भी अपील की कि वे भी अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हरदिन एक पौधा लगा रहे हैं, लेकिन हम हरदिन नहीं लगा सकते तो कम से कम अपने जन्मदिन पर, अपने बच्चों के जन्मदिन पर, अपने घर में खुशियों के मौके पर तो एक पौधा लगा ही सकते हैं। इस दौरान उनके ग्रह ग्राम भड़कुल में भजन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें एक से बढ़कर एक भजन मंडलों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
राजेश सिंह राजपूत अपने जन्मदिन पर हर वर्ष अपने ग्रह ग्राम भड़कुल में भजन प्रतियोगिता का आयोजन कराते हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष भी उनके जन्मदिन 9 मार्च पर भव्य भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आए महावीर मंडल सोयत, ग्राम तिलाड़िया मंडल, शारदा मंडल भोपाल सहित 11 से अधिक भजन मंडलों ने महाभारत कथा, रामायण कथा, नर्मदा पुराण सहित कई अन्य कथाओं से जुड़े हुए भजन सुनाए और जमकर तालियां बटोरी।
सांसद सहित वरिष्ठ नेताओं ने दिया आशीर्वाद-
युवा मोर्चा सीहोर के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश सिंह राजपूत को उनके जन्मदिन पर आशीर्वाद देने के लिए क्षेत्रीय सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री एवं विधायक रामपाल सिंह, वरिष्ठ नेता आसाराम यादव, अनार सिंह चौहान, रामगोपाल टेलर, राजेंद्र पटेल, जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, रघुनाथ सिंह भाटी, सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेम नारायण मीणा सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता उन्हें आशीर्वाद देने के लिए भड़कुल पहुंचे। जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने भी राजेश सिंह राजपूत को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान युवा नेताओं में गोपाल मुकाती, धर्मेंद्र सोलंकी, अनिल राजपूत, रूपेश दरबार सहित क्षेत्र के वरिष्ठ एवं युवा नेता, भाजपा कार्यकर्ता सहित आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
केक काटकर मनाया जन्मदिन-
राजेश सिंह राजपूत के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम भड़कुल में भाजपा नेताओं एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और बधाइयां दीं। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ताओं ने साफा बांधा, मालाएं पहनार्इं।
देर शाम तक चलती रही भजन प्रतियोगिता-
राजेश सिंह राजपूत के जन्मदिन पर आयोजित ग्राम भड़कुल में भजन प्रतियोगिता देर शाम तक चलती रही। समाचार लिखे जाने तक चौथा राउंड चल रहा था। प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक भजन मंडल पहुंचे और उन्होंने एक से बढ़कर एक भजन सुनाएं। निर्णायक मंडल को भी निर्णय करने में परेशानियां आर्इं। हालांकि प्रतियोगिता के आयोजन राजेश सिंह राजपूत एवं उनकी मित्र मंडली द्वारा प्रतियोगिता में शामिल हुए सभी भजन मंडलों को पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

Exit mobile version