प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए किया रूद्राभिषेक

भाजपा चकल्दी मंडल ने रमघड़ा स्थित रूद्रधाम पर किया आयोजन

रेहटी। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चुक के बाद पंजाब सरकार को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। इधर भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए जगह-जगह महामृत्युंजय का जाप सहित अभिषेक किया। इसी कड़ी में सीहोर जिले के भाजपा चकल्दी मंडल द्वारा रमघड़ा स्थित रूद्रधाम पर महामृत्युंजय जाप एवं रूद्राभिषेक किया गया। चकल्दी भाजपा मंडल अध्यक्ष शेषनारायण पंवार ने बताया कि प्रधानमंत्री की लंबी उम्र के लिए मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओें के साथ रूद्राभिषेक किया गया। इस दौरान रूद्रधाम आश्रम के पुजारी रविशंकर शर्मा के अलावा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष कमलेश मीणा, मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, श्रवण सिंह पंवार, पवन यादव, भंवर सिंह, सीताराम कीर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version