गति सीमा नियंत्रण शपथ के साथ लगाए गति सीमा सूचक बोर्ड, ली शपथ

आष्टा। लगातार होती सड़क दुर्घनाएं एवं इनके कारण होेती मौैतों पर रोक लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आष्टा पुलिस द्वारा देवास-भोपाल फोर लेन मार्ग पर गति सीमा सूचक बोर्ड लगाए गए। यातायात प्रभारी जिला सीहोर ब्रजमोहन धाकड़ एवं डीबीसीपीएल-सीएसआर प्रबंधक ने बताया कि देवास- भोपाल फोर लेन प्रशासन तथा यातायात प्रशासन संयुक्त रूप से दुर्घटनाओें पर अंकुश लगाने के लिए सतत प्रयासरत है। डीबीसीपीएल प्रशासन तथा यातायात प्रशासन संयुक्त रूप से अनाधिकृत ऐप्रोच रोड बंद करना, डिवाइडर एवं रोड सीमा कलर करना, क्रॉस बेरियर तथा पुलियाओं पर जगह-जगह रेडियम पट्टी लगाने के साथ चौराहों पर आवागमन पारदर्शिता के लिए झाड़ियों की कटाई आदि कई कार्य किए जा रहे हैं। डीबीसीपीएल प्रशासन तथा यातायात प्रशासन ने संयुक्त रूप से क्रिसेंट चौराहे पर वाहन चालकों को नियम समझाते हुए गति सीमा का ध्यान रखने एवं दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में सहयोग करने की अपील के साथ समाज को व खुद एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखने की शपथ ली। इस मौके पर प्रधान आरक्षक राधेश्याम राठौड़, आरक्षक सतेन्द्र, रमेशचंद्र शर्मा सड़क पेट्रोलिंग इंचार्ज नंदकिशोर वर्मा, सुनील सरसिया सहित अन्य लोग मौैजूद रहे।

Exit mobile version