अंधे कत्ल का फरार आरोपी पकड़ाया

- रेहटी थाने का था मामला, पुलिस टीम ने महाराष्टÑ से दबोचा

रेहटी। तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरी में हुए अंधे कत्ल का एक फरार आरोपी भी पकड़ा गया है। रेहटी पुलिस ने इस आरोपी को महाराष्टÑ के जलगांव जिले से पकड़ा है। जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरी में बीते दिनों एक अंधा कत्ल हुआ था। इसमें पुलिस ने अपराध क्रमांक 573/21 में धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने कत्ल के चार आरोपियों में से तीन को तो गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन एक आरोपी गोपाल पिता नासू भील निवासी सेमरी फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस लगातार साइवर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर रही थी। इस पर पुलिस को आरोपी गोपाल की लोकेशन महाराष्टÑ के जलगांव जिले के एरंडोल थाना क्षेत्र में मिली। इसके बाद रेहटी थाने के उप निरीक्षण राजू मकोड़ सहित पुलिस टीम ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि अंधे कत्ल के आरोपी की तलाश लगातार जारी थी। आरोपी को महाराष्टÑ से पकड़ा गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी अरविंद कुमरे के मार्गदर्शन में एसआई व सलकनपुर चौकी प्रभारी राजू मकोड़, योशेग भावसार साइवर सेल सीहोर, राहुल वर्मा, आदर्श गजभिए द्वारा की गई। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।

Exit mobile version