
रेहटी। युवा मोर्चा की हमेशा से पार्टी में अहम भूमिका एवं जिम्मेदारी रही है। हम सब युवा मिलकर पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को निभाएंगे और पार्टी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे। यह कहना है युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पाटीदार का। वे सीहोर जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रेहटी पहुंचे थे। इस दौरान युवा मोर्चा सलकनपुर मंडल द्वारा उनकी भव्य अगवानी की गई और उनका जगह-जगह स्वागत किया गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा सीहोर के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पाटीदार का नगर रेहटी में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। भूपेंद्र पाटीदार जिला अध्यक्ष बनने के बाद बुधनी विधानसभा का आज यह पहला दौरा कार्यक्रम था। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार शाम को नगर रेहटी पहुंचे, जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह मंच बनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। सर्वप्रथम नगर में प्रवेश करते हुए उनका युवा नेता अक्षय दुबे एवं दीपक ठाकुर मित्र मंडली द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद रेहटी हॉस्पिटल गेट के सामने नितेश साहू एवं धर्मेंद्र सोलंकी मित्र मंडल द्वारा यहां पर उनका स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। रेहटी कृषि उपज मंडी के सामने ग्रामीण युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चेतन पटेल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए।
इधर चकल्दी में भी हुआ भव्य स्वागत-