देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल आष्टा ने मनाया ’राष्ट्रीय खेल दिवस’

टैलेंट स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

आष्टा। हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंदजी की जन्म जयंती के अवसर पर देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल आष्टा में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें रिले रेस, बैडमिंटन, तैराकी, फुटबॉल मैच तथा क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति अवगत कराना था। मेजर ध्यानचंदजी को छात्रों द्वारा हॉकी की आकृति निर्मित कर याद किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय संचालक धु्रवकुमार तिवारी, पायल अली, बहादुर सिंह, ज्ञानसिंह ठाकुर, आदिल अली तथा विद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिन्हा उपस्थित रहीं। इस दौरान प्राचार्या डॉ संगीता सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस एक ऐसा अवसर है, जहां देश के प्रतिभाशाली एथलीटों को याद किया जाता है तथा राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार जैसी मान्यताओं से सम्मानित किया जाता है। इस दौरान उन्होंने सभी छात्रों एवं अध्यापकगणों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दीं।

टैलेंट स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
आष्टा। नगर के टैलेंट स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर भाई-बहन के पवित्र त्यौहार पर शिक्षकों द्वारा सभी बच्चों को राखी पर्व का महत्व बताकर समस्त मातृ-शक्ति के प्रति सम्मान की प्राथमिकता को भी संकल्पित किया गया। विद्यार्थियों ने अपने स्वयं के हाथों से बनाई सुंदर राखियों व कलाकृति का भी प्रभावी प्रस्तुतिकरण किया। संस्था के प्राचार्य सुदीप जायसवाल ने समस्त स्टाफ सहित सभी विद्यार्थियों को उनके माता-पिता अभिभावकों व समस्त क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की आत्मीय बधाई व शुभकामनाएं दी व सभी की उन्नति व खुशहाली की प्रार्थना की है।