Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

यहां बेटियों ने दी पूर्व सैनिक को मुखाग्नि…

रेहटी। रूढ़िवादी परंपराओं को खत्म करते हुए दो बेटियों ने अपने बुजुर्ग पिता एवं भारतीय सेना के पूर्व सैनिक को मुखाग्नि दी। रेहटी तहसील के गांव पानगुराडिया निवासी 85 वर्षीय नन्नूलाल यादव 5 साल सेना में रहे और उन्होंने देश की सेवा की। इस दौरान उन्हें बेहतर सेवाओं के लिए मेडल भी मिले। वृद्ध अवस्था में उनकी मौत होने पर उनकी बड़ी बेटी राखी यादव एवं छोटी बेटी दिव्या यादव ने उन्हें मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। दोनों बेटियों की शादी के बाद पूर्व सैनिक नन्नूलाल यादव अपनी धर्मपत्नी कमला यादव के साथ में गांव पानगुराडिया में रहकर अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे, लेकिन गत दिवस पूर्व सैनिक नन्नूलाल यादव का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार नर्मदा तट पर किया गया। बेटियों द्वारा अंतिम संस्कार करने का संभवत: रेहटी तहसील में ऐसा पहला मामला है। हालांकि अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी रूढ़िवादी परंपरा को खत्म किया जा रहा है और इसी का परिणाम है कि अब बेटियां भी बेटों के बराबर अधिकार पा रही हैं। पूर्व सैनिक नन्नूलाल यादव के निधन पर गांव पानगुराडिया सहित आसपास के गांव में भी शोक की लहर फेल गई। पूर्व सैनिक को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा की गई देश सेवा को भी याद किया गया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
4 frázy, ktoré môžu zničiť vzťahy: psychológ odhaľuje účinky urážok Letná večera so vzdušnou veľkou nocou a dubajskou Ako často sa Chrumkavá a zlatá: recept na dokonalé namastenie kurča s Rýchly recept na dokonalé Najlepšie rastliny na Ako dosiahnuť dokonalé Ako skladovať klobásu bez chladenia: