धर्म

ऐसी हो जिनकी संतान वे होते हैं बड़े भाग्यशाली

चाणक्य को भारत के महान विद्वानों में से एक माना जाता है इनकी नीतियां देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र ग्रंथ में पिरोया है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है। चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े हर विषय पर नीतियों का निर्माण किया है। मान्यता है कि अगर कोई मनुष्य इनकी नीतियों को अपने जीवन में उतार लेता है तो उसका जीवन सुखी और सरल हो जाता है। चाणक्य की नीतियां आज भी कारगर साबित होती है इन्होंने अपनी नीतियों में गुणी संतान के बारे में भी विस्तार से जिक्र किया है, जिसमें बताया है कि अगर किसी के पास ऐसी संतान होती है तो वह मनुष्य बहुत ही भाग्यशाली होता है। तो आज हम आपको चाणक्य नीति बता रहे है।

 चाणक्य की नीतियां-
चाणक्य कहते हैं कि अगर संतान अच्छी और संस्कारी हो तो न केवल माता पिता बलिक पूरे परिवार और कुल के लोगों का जीवन सफल हो जाता है ऐसी संतान माता पिता के साथ साथ अपने कुल का भी नाम रोशन करती है और ऐसे लोग बड़े भाग्यशाली माने जाते है। चाणक्य अनुसार ऐसी संतान जो हमेशा अपने माता पिता, गुरु और बड़ों व महिलाओं का सम्मान करती है जिसे सही गलत और अच्छे बुरे कार्यों में फर्क समझ आता है। ऐसी संतान अगर किसी की होती है तो वह मनुष्य समाज में खूब सम्मान हासिल करता है। और बुलंदियों को भी छूता है। जिसकी संतान ज्ञानी होती है उस पर माता लक्ष्मी और देवी सरस्वती की विशेष कृपा बरसाती है और अच्छी शिक्षा के बलबूते वे अपने परिवार और माता पिता को गौरवान्वित करता है। ऐसी संतान जीवन में अच्छा मुकाम हासिल करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ogni mattina controlliamo il telefono prima ancora del caffè, ma pochi pensano a quanto sia semplice raccontare passioni e idee online. Un blog personale può diventare uno spazio davvero tuo: vale la pena approfondire l'argomento. La bilancia svela il potere della bacca Da fuori, un blog personale sembra quasi un diario aperto, ma dietro ogni post c'è una scelta. Basta poco per dargli una voce riconoscibile e far tornare chi legge.