धर्म

महाशिवरात्रि पर करें ये महाउपाय, भोलेनाथ करेंगे हर मनोकामना पूरी

Mahashivratri 2023: हर मनुष्य के मन में अनेकानेक मनोकामनाएं होती हैं। यही कारण है कि वह कभी किसी तीर्थस्थल पर जाता है तो कभी किसी तीर्थस्थल पर। अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए वह तमाम पूज्य स्थलों की खाक छानता रहता है। कई बार मनुष्य के मन में अपनी मनोकामना पूर्ति की ऐसी लगन और दृढ़ता होती है कि वह धन, समय तथा कष्टों की भी परवाह नहीं करता मगर इन सबके बावजूद उसकी मनोकामना पूरी नहीं होती लेकिन अब आपको निराश, हताश या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का महापर्व है, अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए करें ये उपाय-

18 फरवरी शनिवार के दिन महाशिवरात्रि का पर्व आ रहा है। ये दिन हनुमान जी को भी समर्पित है। जो रुद्रवतार हैं इसलिए प्रात: काल 5 लाल फूल हनुमान जी को अर्पित करने से भी साधक की मनोकामना पूरी हो जाती है।प्रात: काल गौरी शंकर रुद्राक्ष को शिवजी के मंदिर में चढ़ा आए। इससे आपकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएंगी।प्रात: काल बिल्वपत्र पर सफेद चंदन की बिंदी लगाकर अपनी मनोकामना बोलते हुए उसे शिवलिंग पर चढ़ा दें। आपकी मनोकामना पूर्ण हो जाएगी।

बरगद के पत्ते पर अपनी मनोकामना लिख कर उसे बहते जल में छोडऩे से कामनापूर्ति हो जाती है। इसके लिए किसी भी भाषा का प्रयोग कर सकते हैं। अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए नए सूती लाल वस्त्र में जटायुक्त नारियल बांधकर अपनी मनोकामना कहते हुए बहते जल में प्रवाहित कर दें।अगर मनोकामना पूर्ति करनी हो तो मंदिर में जाकर श्रमदान करें। 15 दिनों के भीतर आपकी मनोकामना पूर्ण हो जाएगी। मंदिर में मीठी वस्तु का भोग लगाएं। मनोकामना पूर्ण हो जाएगी।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gli amici spesso consigliano di aprire un blog, ma i loro suggerimenti non funzionano sempre: obiettivi, pubblico e strumenti richiedono valutazioni precise. Per evitare errori, conviene esaminare meglio il tema. In autunno, ecco cosa accade al fegato chiudi il coperchio: i germi volano Tra scrivere ogni giorno e pubblicare solo quando nasce un'idea forte, ho sempre preferito il secondo metodo: un blog personale cresce meglio con una voce riconoscibile, anche se gli aggiornamenti arrivano meno spesso.