ग्वालियरमध्य प्रदेश

MP में हाड़ कंपा रही ठंड, नौगांव-ग्वालियर में 1.8 डिग्री तापमान

ग्वालियर
राजधानी में कल 55 साल में दूसरी बार सबसे कम तापमान का रिकार्ड टूटा है। 1966 में सबसे कम 3.1 डिग्री दर्ज किया गया था। उत्तर से आ रहीं ठंडी हवाओं ने मध्य प्रदेश में कंपकंपी बढ़ा दी है। दिन और रात के तापमान बहुत ज्यादा गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में ग्वालियर और नौगांव सबसे सर्द रहा। यहां शनिवार रात का पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

पचमढ़ी-उमरिया में न्यूनतम पारा 2 डिग्री दर्ज हुआ। भोपाल, सागर समेत 15 शहरों में शीत लहर और अति शीतलहर (कोल्ड और सीवियर कोल्ड) का प्रकोप रहा। शनिवार की रात शहर का न्यूनतम तापमान  4 डिग्री तक पहुंच गया था। इस मौसम की यह शहर की सबसे सर्द रात रही। राजधानी सहित प्रदेश के ज्यादातर इलाके कड़ाके की ठंड से कांप उठे हैं।  कल विंड चिल फैक्टर के कारण  दिन के तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

  प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान सागर और भोपाल में गिरा। यहां रात का पारा सामान्य से 7 डिग्री से भी ज्यादा नीचे आ गया। भोपाल में सीजन में पहली बार पारा 4 डिग्री सेल्सियस रहा। सागर में 4.4 रिकॉर्ड हुआ।  गुना, पचमढ़ी, शाजापुर  रीवा, उमरिया, गुना, पचमढ़ी, रायसेन में  सर्द हवाएं चल रही हैं। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। प्रदेश में ठंड से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन खास प्रभावित हो रहा है। राज्य के डिंडोरी क्षेत्र में ठंड से ओस की बूंदें तक जम गर्इं। प्रशासन बस स्टेंड समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था कर रहा है।

जबलपुर का तापमान न्यूनतम 5.3 डिग्री, खजुराहो का तापमान 3 डिग्री, नौगांव का तापमान 1.8 डिग्री, रीवा का तापमान 2. 6 डिग्री, टीकमगढ़ का तापमान 3.8 डिग्री, सतना का तापमान 5.7 डिग्री, भोपाल का तापमान 4 डिग्री, ग्वालियर का तापमान 1.8 डिग्री, गुना का तापमान 2.6 डिग्री, इंदौर का तापमान का 9 डिग्री, पचमढ़ी का तापमान 2 डिग्री, दतिया का तापमान 4.6 डिग्री, छिंदवाड़ा का तापमान 8.6 डिग्री, दमोह का तापमान 4.8 डिग्री, मंडला का तापमान 4.5 डिग्री, रीवा का तापमान 2.6 डिग्री, सागर का तापमान 4.4 डिग्री, बैतूल का तापमान 8 डिग्री, धार का तापमान 6 डिग्री, होशंगाबाद का तापमान 8 डिग्री, रायसेन का तापमान 2 डिग्री, राजगढ़ का तापमान 4 डिग्री, रतलाम का तापमान 6 डिग्री, शाजापुर का तापमान 4 डिग्री और उज्जैन का तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. छतरपुर, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, ग्वालियर और दतिया में पाला पड़ने की संभावना हैं.

राजस्थान कड़ाके की शीतलहर की चपेट में है. राजस्थान के सीकर जिले में सर्दी ने अब तक सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं. सीकर के फतेहपुर में आज पारा माइनस 5.2 डिग्री तक पहुंच गया. इससे पानी जम गया और लोग कड़ाके की सर्दी के कारण सुन्न हो गये. वहीं खेतों में दिये पानी के कारण वहां बर्फ (Ice) की परत जम गई. राजस्थान में आज पारा केवल फतेहपुर में ही नहीं बल्कि कई अन्य इलाकों में भी माइनस से नीचे रहा है. फतेहपुर में करीब 6 साल पहले एक बार तापमापी पारा -5 डिग्री तक गया था.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Utmanande pusselspel: Gåtor som tränar hjärnan: Hitta repet Bara 1% av alla människor kan Snäckskaljakten: ett snabbt pusselspel för att hitta havsbottens skatter på Кто несет больше воды: Головоломка на 1 минуту для