Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

सीहोर: रानी कमलापति पर टिप्पणी, भाजपा ने फूूंका नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह का पुतला

सीहोर। कांग्रेस विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह कोे आदिवासी समाज की गौरव रानी कमलापति कोे लेकर की गई टिप्पणी भारी पड़ गई। इस मामले कोे लेकर भाजपा मुखर हो गई एवं प्रदेशभर सहित सीहोर जिलेभर में डा. गोविंद सिंह का पुलता फूंका गया।
भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देश पर सीहोर जिले के सभी 19 मंडलों में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह का पुतला दहन किया गया। सीहोर जिले के सभी मंडलों में भाजपा ने अनुसूचित जाति मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के साथ कांग्रेस नेता गोविन्द सिंह का पुतला दहन किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला भाजपा मिडिया प्रभारी सुशील संचेती ने बताया कि भाजपा द्वारा मध्यप्रदेश के सभी जिलों के प्रत्येक मंडल में पुतला दहन कार्यक्रम हुआ। इसी कड़ी में सीहोर जिले के सभी 19 मंडलों में भोपाल की अंतिम हिन्दू महारानी कमलापति जो कि अनुसुचित जनजाति समाज का प्रतिनिधित्व करती हैं। जिनके नाम से भोपाल का रेलवे स्टेशन का नामकरण किया गया उनके खिलाफ कांग्रेस के विधायक, नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह द्वारा जो कहा वो आदीवासी, जनजातीय समाज को अपमानित करने वाली अनर्गल टिपण्णी है। इसके विरोध में सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कांग्रेस नेता गोविन्द सिंह का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस एवं कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। विरांगना, सेनानी कमलापति के सम्मान में भाजपा मैदान में… जैसे नारे लगाए गए। सीहोर जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय पुतला दहन कार्यक्रम में भैरूंदा में शामिल हुए। रवि मालवीय ने इस अवसर पर कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जहां आदिवासी एवं जनजाति समाज से जुड़े हुए क्रांतिकारी, शहीदों, सेनानियों को सम्मान देने का कार्य कर रही है, वहीं कांग्रेस एवं कांग्रेस के नेता उन्हें निरंतर अपमानित करने का कार्य कर रहे हैं। विरोधी मानसिकता रखने वाली कांग्रेस एवं उसके नेता बरसों तक जनजाति एवं आदिवासी मतदाताओं के बल पर देश एवं प्रदेश में राज करते हुए उक्त समाज को अपना बंधुआ मजदूर बनाकर रखा था। भाजपा इन समाजों को उनके प्रमुख लोगों को मान सम्मान दे रही है, जिससे वे भाजपा से जुड़ रहे हैं। ये बात कांग्रेसियों को पच नहीं पा रही है और वे लगातार जब भी अवसर मिलता है इन समाजों को उनके लोगों को अपमानित करने का काम करते हैं। भाजपा कभी सहन नहीं करेगी, क्योंकि इनके मान-सम्मान में भाजपा हमेशा इनके साथ खड़ी है। सभी स्थानों पर पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Les amis conseillent souvent leurs recettes favorites, mais elles ne réussissent pas toujours. Mieux vaut explorer le sujet pour trouver les bons gestes. Ne négligez pas la cuisson à cœur le bon ordre pour dorer le bœuf Comment retrouver ce goût qui fait revenir les clients ? En cuisine, tout se joue souvent dans un assaisonnement précis, une cuisson maîtrisée et des produits simples, traités avec respect.