Newsआष्टाइछावरग्वालियरजबलपुरजावरदेशनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर : केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लिया प्रबुद्धजनों से फीडबैक, नाराज चल रहे नेताओं को मनाने की कवायद

अबकी बार-200 पार के लिए भाजपा ने भी कसी कमर, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को सौंपा सीहोर का दायित्व

सुमित शर्मा, सीहोर
मध्यप्रदेश में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। चुनावी तैयारियों को अमलीजामा पहनाने के लिए जहां कांग्रेस मैदान में उतर गई है तो वहीं भाजपा ने भी अबकी बार-200 पार के लिए कमर कस ली है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के लगातार दौरे कार्यक्रम के बाद अब भाजपा ने भी अपने दिग्गज एवं केंद्रीय नेताओं को मध्यप्रदेश के जिलों का दायित्व सौंपा है। इसी कड़ी में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भाजपा के संगठनात्मक तीन जिले सीहोर, भोपाल एवं भोपाल ग्रामीण का दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने सीहोर पहुंचकर भाजपा के प्रबुद्धजन नेताओं से चर्चा की है। इस बैठक को प्रबुद्धजन बैठक का ही नाम दिया गया। केंद्रीय मंत्री श्री तोमर शनिवार को सीहोर पहुंचे और उन्होंने सीहोर के पूर्व विधायक, पूर्व पदाधिकारियों सहित जिलाध्यक्ष, विधायक एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर सीहोर की राजनीति का मर्म भी समझा। इससे पहले सीहोर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, विधायक सुदेश राय, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पूर्व जिपं अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा, पूर्व अध्यक्ष नपा नरेश मेवाड़ा सहित अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत सत्कार किया।
सीएम का गृह जिला, इसलिए सबकी नजर-
भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सक्रिय है। इसके लिए जहां जिला स्तर पर बैठकों का दौर शुरू हो गया है तो वहीं भाजपा ने ऐसी विधानसभा सीटों पर ज्यादा फोकस किया है, जहां से पार्टी की हार होती रही है। भाजपा ने अपने केंद्रीय नेताओं एवं केंद्रीय मंत्रियों को इन सीटों की जिम्मेदारी दी है। इसी तरह एक-एक मंत्री को तीन-तीन जिलों की कमान भी दी गई है, जहां पर इन्हें जाकर चुनावी तैयारियों को लेकर पूर्व नेताओं, पदाधिकारियों से चर्चा करके स्थिति का आंकलन करना है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को सीहोर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गृह जिला होने के नाते सबकी नजर सीहोर जिला सहित यहां की विधानसभा सीटों पर भी रहती है। जिले की चार विधानसभा सीटों पर वर्तमान में भाजपा के विधायक ही हैं, लेकिन इस बार चुनाव से पहले कराए गए सर्वे में भाजपा की स्थिति ठीक नहीं आ रही है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को सीहोर जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रबुद्धजन नेताओं से चर्चा कर जानी सीहोर जिले की स्थिति-
भाजपा में चुनावी तैयारियों को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है। इसी को लेकर सीहोर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रबुद्धजन बैठक करके पूर्व एवं वरिष्ठ नेताओं से सीहोर जिले की राजनीति पर चर्चा की। श्री तोमर ने सीहोर जिलेभर की सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों से प्रबुद्धजनों से अलग-अलग चर्चा कर विधानसभावार स्थिति जानी।
इस दौरान उन्होंने भाजपा के पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अमीता अरोरा, पूर्व नपा अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, बनालाल त्यागी, सीहोर नगर के पूर्व पार्षदों, बुदनी विधानसभा से वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्ष मप्र राज्य वन विकास निगम गुरूप्रसाद शर्मा, सुनील माहेश्वरी सहित आष्टा, इछावर विधानसभा के भी प्रबुद्धजनों से चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने सभी से अलग-अलग चर्चा की है। सूत्रों की मानें तो इस दौरान कई ऐसे नेताओं से भी उन्होंने अलग से चर्चा की है, जो कहीं न कहीं भाजपा संगठन एवं सरकार से नाराज चल रहे हैं। विधानसभा चुनाव में कहीं ये नेता पार्टी में बगावत न कर दें, इससे पहले उन्हें मनाने की भी कोशिशें की जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने प्रबुद्धजनों ने वर्तमान में विधायकों की स्थिति पर चर्चा की तो वहीं कई वरिष्ठ नेताओं से उन्होंने प्रदेश स्तर का भी फीडबैक लिया। सीहोर, इछावर, आष्टा विधानसभा को लेकर केंद्रीय मंत्री के पास वर्तमान विधायकों का फीडबैक नेगेटिव गया है। उनकी जमीनी रिपोर्ट बेहतर नहीं बताई गई है।
केंद्रीय मंत्री मीडिया से बोले- सभी भ्रष्ट नेता हो रहे एकसाथ-
सीहोर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मीडियो ने भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भष्टाचार विरोधी नीतियों के परिणाम अब समाने आने लगे हैं। यही कारण है कि तमाम भ्रष्ट नेता अब एक मंच पर आने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी का विकास का रथ निरंतर आगे बढ़ रहा है और इसको रोकने की क्षमता भ्रष्ट नेताओं में नहीं है। उन्होंने कहा कि आज विश्व में भारत की साख बढ़ रही है। दुनिया के राजनीतिक मंच पर हिन्दुस्तान की चमक दिखाई देने लगी है। देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व कल्याण की दिशा के आगे बढ़ रहा है। हमारी अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। श्री तोमर ने कहा कि विरोधियों द्वारा बार-बार सरकारी जाच एजेंसी के दुरुपयोग पर आरोप लगाए जा रहे हैं। देश की एजेंसियां स्वतंत्र रूप से कार्य कर रही हैं और उसके परिणाम देखने को भी मिल रहे हैं। दुरुपयोग की बात तो तब होगी जब एजेंसी जाच के लिए जाए और कुछ न मिले। अभी तो जाच एजेंसी जहां भी जांच के जा रही है वहां भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार मिल रहा है।
केन्द्रीय मंत्री ने कराई सुशील ताम्रकार की घर वापसी-
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भाजपा से निष्कासित नेता सुशील ताम्रकार की भी भाजपा में वापसी कराई है। जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, विधायक सुदेश राय एवं मंडल अध्यक्ष व नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर की अनुसंशा पर केन्द्रीय कृषि मंत्री ने भाजपा के युवा नेता सुशील ताम्रकार का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेट कर पुन: भाजपा परिवार में शामिल करते हुए बधाई दी। साथ ही उन्हें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में लग जाने के निर्देश दिए। भाजपा परिवार में पुन: शामिल होने पर सुशील ताम्रकार ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष, विधायक, मंडल अध्यक्ष सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने किया स्वागत-
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का जिला पंचायत एवं नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान श्री अरोरा ने केंद्रीय मंत्री का फूलमाला पहनाकर, शाल, श्रीफल देकर सम्मान भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tipy a triky pre úspech vo vašej kuchyni, záhrade a bežnom živote. Objavte nové recepty, užitočné rady a praktické informácie pre pestovanie vašich vlastných plodín. Spoznajte skvelé nápady na zlepšenie vášho domáceho prostredia a životného štýlu. Čo je 5 skrytých slov, ktoré nájdete Získajte tipy a triky pre zlepšenie svojho životného štýlu, objavte nové recepty a zaujímavé články o pestovaní zeleniny vo vašej záhrade. S našimi užitočnými informáciami a nápadmi môžete pripraviť chutné jedlá a vytvoriť úspešný záhradný projekt. Čítajte ďalej a dozviete sa viac!