Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

कार्तिकेय सिंह चौहान ने बताई भाजपा सरकार की उपलब्धियां, किया करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि पूजन

रेहटी। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी मैदान में हैं। नेता, कार्यकर्ता चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं। प्रदेश के सीहोर जिले में भी जहां पार्टी के केंद्रीय नेता, केंद्रीय मंत्री सहित प्रदेश संगठन के वरिष्ठ नेता दौरा कर रहे हैं तो वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान ने भी बुधनी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों को भाजपा सरकार में किए गए कार्यों की उपलब्धियां बताईं तो वहीं उन्होंने करोड़ों रूपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन भी किया। युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान बुधनी विधानसभा के ग्राम कलवाना, दिगबाड़, बाबरी, छिंदगांव सहित कई अन्य गांवों में पहुंचे। इस दौरान वे काबड़ यात्रा में शामिल हुए तो वहीं उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होकर विकास कार्यों को भूमिपूजन किया। इस दौरान कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के उत्थान और विकास के लिए योजनाएं चलाई हैं। गरीबों, महिलाओं, युवाओं सहित सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर वर्ग के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार जुटे हुए हैं। अब प्रदेश की महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना शुरू की तो वहीं युवाओं के लिए भी योजना चल रही है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा कि वे किसी के बहकावे में न आएं। इस दौरान मप्र राज्य वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गुरूप्रसाद शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, ग्रामवासी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button